{"_id":"cefa2602-0985-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"hospital-will-open-again-in-ministry-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रालय भवन में फिर खुलेगा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रालय भवन में फिर खुलेगा अस्पताल
रायपुर/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 09:31 PM IST
विज्ञापन
एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत राज्य सरकार ने मौजूदा मंत्रालय भवन को मेडिकल कॉलेज से संबद्व अंबेडकर अस्पताल के विस्तार के लिए आवंटित कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मौजूदा मंत्रालय भवन में एक नवंबर से अंबेडकर अस्पताल कार्य करने लगेगा।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय 1 नवंबर से नया रायपुर में कार्य करने लगेगा। एक नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश को विभाजित कर अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ का मंत्रालय उसी समय से दाऊ कल्याण सिंह भवन में संचालित हो रहा है। इससे पहले यह अस्पताल भवन था। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अब फिर से इसे अस्पताल के लिए आवंटित कर दिया है।