{"_id":"65c743809828c984400c3fa1","slug":"hospital-management-inspected-korba-district-hospital-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: अस्पताल प्रबंधन ने किया निरीक्षण, फायर फाइटिंग सिस्टम मिला बंद; कर्मचारी बोले- चलाना ही नहीं आता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: अस्पताल प्रबंधन ने किया निरीक्षण, फायर फाइटिंग सिस्टम मिला बंद; कर्मचारी बोले- चलाना ही नहीं आता
Sat, 10 Feb 2024 03:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:16 PM IST
सार
कोरबा जिला अस्पताल में पिछले दिनों जब प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया था। टीम की स्थिति खराह होने पर टीम ने शोकाज नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने निरीक्षण किया है, ऐसे में फायर फाइटिंग सिस्टम बंद मिला।
विज्ञापन
कैंटीन का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिला अस्पताल में मौजूद कैंटीन की व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है। संचालक की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले दिनों जब प्रशासन की टीम ने यहां का निरिक्षण किया था, तब काफी गंदगी पाई गई थी। इसके बाद उसे काफी फटकार लगाई गई थी और शोकाज नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने भी यहां का निरिक्षण किया, जहां फायर फाइटिंग सिस्टम बंद मिला। प्रबंधन ने तत्काल फायर फाइटिंग मशीन की व्यवस्था की और संचालक को कैंटीन व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के कैंटीन को व्यवस्थित करने का प्रयास शुरु कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। पिछले दिनों प्रशासन की टीम ने कैंटीन का निरिक्षण किया था, जहां काफी गंदगी पाई गई थी। इतना ही नहीं सब्जियां भी खराब मिलीं, जिसके बाद अधिकारियों ने संचालक को जमकर फटकार लगाई और शोकाज नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के सह अधीक्षक डॉ. विकांत जाटवर ने बताया कि लापरवाही कैंटीन संचालक की है, जब फायर सेफ्टी लगाया गया है तो जवाबदारी बनती है कि कर्मचारियों को चलाना आना चाहिए। इसके अलावा उसमें गैस है कि नहीं इसकी भी समय-समय पर जानकारी लेनी चाहिए। उन्हें फोन कर जानकारी दी गई है। समय रहते सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन
कैंटीन में फायर फाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था तो कर दी गई है। वहां काम करने वाली सरोजनी ने बताया कि मशीन का उपयोग करना आता ही नहीं है। जबकि किचन कितना संवेदनशील होता है इसकी जानकारी आपको भी होगी कि वहां गैस सिलेंडर होते हैं। जहां दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। कर्मचारियों ने भी प्रबंधन को ट्रेनिंग देने की बात कही है, ताकी दुर्घटना होने पर वो स्थिती को संभाल सके।
अस्पताल के कैंटीन जैसे संवेदनशील स्थान का व्यवस्थित होना बेहद जरुरी है, ताकी मरीजों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। बहरहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास शुरु कर दिया गया है। आगामी कुछ समय तक पूरी व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।