{"_id":"68a58ae12da7e393be095f17","slug":"horrible-accident-on-vip-road-of-raipur-high-speed-thar-collided-with-tree-two-youths-seriously-injured-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Road Accident: रायपुर के वीआईपी रोड पर भीषण हादसा, पेड़ से टकराई तेज़ रफ्तार थार, दो युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Road Accident: रायपुर के वीआईपी रोड पर भीषण हादसा, पेड़ से टकराई तेज़ रफ्तार थार, दो युवक गंभीर
Wed, 20 Aug 2025 05:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 20 Aug 2025 05:25 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में मंगलवार की रात तेज़ रफ्तार ने एक बार फिर खतरनाक रूप दिखाया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर काले रंग की महिंद्रा थार (CG 04 PR 1539) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
विज्ञापन
रायपुर के वीआईपी रोड पर भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में मंगलवार की रात तेज़ रफ्तार ने एक बार फिर खतरनाक रूप दिखाया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर काले रंग की महिंद्रा थार (CG 04 PR 1539) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के समय कार में पाँच लोग सवार थे। टक्कर में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन युवकों को भी हल्की चोटें लगी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार काफी तेज़ रफ्तार से दौड़ रही थी और अचानक नियंत्रण बिगड़ते ही सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार की रफ्तार व हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।