फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Home Ministry sends 150 teams of paramilitary forces in Chhattisgarh for assembly elections

विधानसभा चुनाव: गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ भेजीं 150 अर्धसैनिक बलों की टीम

Sat, 06 Oct 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry sends 150 teams of paramilitary forces in Chhattisgarh for assembly elections

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में अर्धसैनिक बलों की 150 टीमों को भेजने का आदेश दिया है। यह संख्या अन्य राज्यों से ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोन ने राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख की अभी तक घोषणा नहीं की है। गृह मंत्रालय ने शांतिपूर्वक चुनावों के लिए राज्य सरकारों और बलों को निर्देश भी जारी किए हैं।


loader

अधिकारी ने बताया कि ये सेना बल नक्सल विरोधी ऑपरेशन करेंगे और कानून व्यवस्था को भी बनाए रखेंगे। इन अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिसकर्मियों को 15 अक्तूबर तक अपनी जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। सुरक्षा के लिहाज से मंत्रालय ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 25000 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया है। ये जवान चुनाव के लिए भेजे जाने वाले अतिरिक्त 250 कंपनियों का हिस्सा हैं। इसमें से 50-50 कंपनियां राजस्थान और मध्यप्रदेश भेजी जानी है। और सबसे ज्यादा यानि 150 छत्तीसगढ़ के लिए भेजी जाएंगी। एक कंपनी में 100 जवान होते हैं।

इस साल जुलाई में केंद्र सरकार ने जानकारी दी थी कि बीएसएनएल द्वारा लगाए गए 532 टावर को वामपंथी अतिवादी इलाकों में लगाया गया था। इनमें से 521 ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित जिले जैसे दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर में बीएसएनएल द्वारा लगाए गए 180 मोबाइल टावर 22 जुलाई 2017 से ही शुरू हो गए हैं।

लेकिन केंद्र सरकार ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि नक्सल गतिविधियों के अलावा खराब भूगोलीय संरचना और पहाड़ी इलाका होने के कारण नेटवर्क में परेशानी आती है। सरकार ने इस साल मई में बताया था कि छत्तीसगढ़ के 16 वामपंथी जिलों में 1028 मोबाइल टावर के लिए मंजूरी दी गई है।

जिन सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है, गृह मंत्रालय ने उनके लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। उनसे सुरक्षा और अन्य जरूरतों के लिए अपने नाइट विजन उपकरण, सेटेलाइट फोन जैसे संचार उपकरण, बुलेट प्रूफ जैकेट, जीपीएस प्रणाली और बख्तरबंद गाड़ियां साथ ले जाने को कहा गया है। मोबाइल नेटवर्क के होने से वह एक दूसरे से संपर्क कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed