फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छत्तीसगढ़ को BJP ने विकसित राज्य बनाया': कोरबा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- 2024 तक नक्सल मुक्त होगा देश

Sat, 07 Jan 2023 04:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Jan 2023 04:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने मंच पर आते ही स्पष्ट कर दिया कि यह चुनावी जनसभा है। वह विधानसभा और लोकसभा चुनावों की बात करने आए हैं। उन्होंने जनता से भी पूछा कि, राज्य सरकार बदलनी है, या नहीं बदलनी? अगर बदलनी है तो बोलिए भारत माता की जय।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Will Visit Chhattisgarh Korba today
कोरबा में जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के कोरबा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, इस बात का प्रयास है कि 2024 के पहले देश नक्सलवाद से मुक्त हो। कांग्रेस के शासन में 2009 में 2258 घटनाएं होती थीं, 2021 में यह घटकर 509 रह गई हैं। भाजपा सरकार ने बंदूक का जवाब बंदूक से दिया है। हम विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि, भगवान श्रीराम की ननिहाल आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 


Union Home Minister Amit Shah Will Visit Chhattisgarh Korba today
मंच पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर से चर्चा करते गृहमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर रहे गृहमंत्री शाह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा ने शासन करने का मौका दिया है। भाजपा की केंद्र में सरकार बनी अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने छत्तीसगढ़ का गठन किया। मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य था। रमन सिंह मुख्यमंत्री बने और 15 साल में बीमारू राज्य को इससे उबारा। अब भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। 
Union Home Minister Amit Shah Will Visit Chhattisgarh Korba today
जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाया
गृहमंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल जी हमारे काम की राज्य में लंबी सूची है। कोरबा वाले आपसे पूछेंगे कि पांच साल में क्या किया। फिर गृहमंत्री ने कहा कि, ऐसा नहीं कि भूपेश बघेल सरकार ने कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार बढ़ाने, दुष्कर्म बढ़ाने, आदिवासियों के जंगल कम करने काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। भूपेश सरकार और उनकी पार्टी ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया, इसका जवाब छत्तीसगढ़ के आदिवासी भाई-बहन मांग रहे हैं। 

गृहमंत्री अमित शाह के भाषण में 10 खास बातें
  • हाथ उठाकर लोगों को सरकार बदलने का संकल्प दिलाया। भारत माता के जयकारे लगवाए। 
  • संबोधन में वहां आए माताओं-बहनों के साथ ही युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताया। 
  • भगवान श्रीराम के ननिहाल आया हूं, इसलिए जय श्रीराम कहकर बात की शुरुआत करना चाहता हूं। 
  • नरेंद्र मोदी को अगर 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है, तो छत्तीसगढ़ में 2023 में बीजेपी की सरकार बनाएं।
  • अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने में पीएम नरेंद्र मोदी की मदद करें। भ्रष्टाचार से निजात पानी है, तो बीजेपी की सरकार बनवाएं।
  • कांग्रेस ने कहा था गरीबी हटाएंगे, नहीं हटी। कांग्रेस सरकार में गरीबी नहीं हटी, गरीब ही हट गए। 
  • कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को गरीबी, भुखमरी, अंधेरा, बेरोजगारी और नक्सलवाद देने का काम किया। 
  • भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसति बनाने का काम किया था।
  • रमन सिंह मुख्यमंत्री बने तो चावल आपके घर आया, कांग्रेस वाले आपका चावल खाने का काम कर रहे हैं। 
  • नरेंद्र मोदी ने गरीब आदिवासी की बेटी को देश का महामहिम बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Will Visit Chhattisgarh Korba today
जनसभा में उपस्थित लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विकास के पैसों से कांग्रेस नेताओं का विकास हुआ
अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, विकास का पैसा कहां गया। भूपेश सरकार आने के बाद कांग्रेस नेता का घर देखना सब पता चल जाएगा। जो कांग्रेस नेता बाइक पर चलते थे और टीन-टप्पर से बने घरों में रहते थे। उनके घर तीन मंजिला बन चुके हैं। घरों के बाहर ऑडी खड़ी है। केंद्र का 9234 करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इसका हिसाब होना चाहिए। इसके लिए वोट देना होगा। लोकसभा में ही नहीं, बल्कि विधानसभा चुनाव में भी कमल के निशान पर बटन दबाना होगा। 
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Will Visit Chhattisgarh Korba today
कोरबा पहुंचे गृहमंत्री ने मंच से लोगों का अभिवादन किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस सरकार झूठ बोलती है, बार-बार बोलती है
गृहमंत्री ने कहा कि, ओबीसी और आदिवासी भाई-बहनों से भरा हुआ प्रदेश है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की बात करती है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देने का, नीट की परीक्षा में आरक्षण की व्यवस्था की, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय में 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की। मैट्रिक छात्रों के लिए 4400 रुपये का वजीफा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने झूठ बोलना, बार-बार बोलना और माइक पर बोलना अपना लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed