फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Highway hits bike rider in Korba

Korba: हाइवा ने बाइक सवार को चपेट में लिया, बाल-बाल बचे प्रोफेसर; काफी देर तक लगा रहा जाम

Thu, 10 Oct 2024 02:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Oct 2024 02:56 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया गया। इस दौरान बाइक हाइवा के पहिए में फंस गई। वहीं, बाइक सवार हाइवा के नीचे से निकल गया। चालक हाइवा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Highway hits bike rider in Korba
हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार मुख्य मार्ग पर राखड़ से भारे हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। वहीं, बाइक पहिए में फंस गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और गुस्सा आए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन जाम में फंस गए।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए चक्का जाम समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और भारी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया जहां देखते ही देखते वाहनों की जाम लग गई। बताया जा रहा कि 26 वर्षीय बाइक सवार वेद प्रकाश सोनी सेंदरीपाली नावाडीह करतला थाना निवासी हैं, जो मिनी कॉलेज में प्रोफसर हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर कोरबा से अपने गृहग्राम जा रहे थे। इस दौरान गोढ़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पहिए के नीचे आ गई। वहीं, बाइक सवार वाहन के बीच से निकल गया। चालक हाइवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed