Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   High speed wreaks havoc in Gaurela-Pendra-Marwahi: Motorcycles collide head-on, 2 people injured, hospitalized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं मोटरसाइकिलें, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Sep 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Sep 2025 10:39 AM IST
सार

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पहल करते हुए दोनों घायलों को पिकअप वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में दोनों ही घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।

विज्ञापन
High speed wreaks havoc in Gaurela-Pendra-Marwahi: Motorcycles collide head-on, 2 people injured, hospitalized
आमने-सामने भिड़ीं मोटरसाइकिलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा-अमरपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राय पेट्रोल पंप के पास दो तेज़ रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी बैंक में रिकवरी एजेंट का काम करने वाला तुषार साहू, निवासी गिरारी, अपनी मोटरसाइकिल से पेंड्रा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुष्पेंद्र सोनी, निवासी पंचम चाल, जो पशु चिकित्सा विभाग में मुरमुर गांव में पदस्थ हैं, पेंड्रा से मुरमुर की ओर जा रहे थे। राय पेट्रोल पंप के पास दोनों की बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े रहे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पहल करते हुए दोनों घायलों को पिकअप वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में दोनों ही घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालत को देखते हुए चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed