फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   High speed pickup hit husband and wife riding a bike

Sakti: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पति- पत्नी को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, घर में पसरा मातम

Sun, 27 Aug 2023 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

 सूचना मिलते ही दोनों के शव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक को हिरासत मे लिया गया है। 

विज्ञापन
High speed pickup hit husband and wife riding a bike
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पति- पत्नी को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पति- पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सरहर गांव के रहने वाले महावीर चंद्रा रविवार को पत्नी सरस्वती चंद्रा के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोनों  वापस अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों पुल से नीचे गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी तुरंत डायल 112 को दी गई। आनन फानन मे घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि सुवाडेरा पुल के पास पिकअप वाहन द्वारा बाइक सवार पति- पत्नी को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दोनों के शव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक को हिरासत मे लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed