फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   High-level review meeting of the Chief Secretary, instructions to expedite backlog recruitment and schemes

Chhattisgarh News: मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, बैकलॉग भर्ती और योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 07 Jul 2026 04:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 07 Jul 2026 04:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन
High-level review meeting of the Chief Secretary, instructions to expedite backlog recruitment and schemes
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन


बैठक में ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं और पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन के लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।


बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह, आदिम जाति विकास, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण, मुख्यमंत्री एवं सुशासन, सामान्य प्रशासन, वाणिज्य एवं उद्योग, स्कूल शिक्षा, खाद्य, कृषि, परिवहन, नगरीय प्रशासन, कौशल विकास, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वाणिज्यिक कर सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed