फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   High Court ordered an inquiry into the murder of a constable by sand mafia

रेत माफिया की क्रूरता: कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचलकर मारा, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश; नौ जून को सुनवाई

Tue, 13 May 2025 01:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 13 May 2025 01:37 PM IST
सार

बलरामपुर में कनहर नदी से अवैध रेत खनन रोकने गए कांस्टेबल शिव बचन सिंह को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए खनिज सचिव, वन विभाग को नोटिस जारी कर जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
High Court ordered an inquiry into the murder of a constable by sand mafia
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के कनहर नदी में अवैध रेत खनन रोकने गए कांस्टेबल शिव बचन सिंह को रेत माफिया के ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अवकाशकालीन पीठ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को सुनवाई की।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस विभु दत्त गुरु की खंडपीठ ने कहा कि अवैध खनन रोकने के निर्देशों के बावजूद ऐसी घटना बेहद गंभीर है और इसका दोहराव नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, साथ ही पुलिस महानिरीक्षक को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई नौ जून को होगी।
विज्ञापन


बता दें, बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र में कनहर नदी से अवैध रेत खनन रोकने के लिए वन विभाग की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान कांस्टेबल शिव बचन सिंह ड्यूटी पर थे। रेत से लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश में चालक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीर माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed