{"_id":"68384e19b452a01db109e596","slug":"heavy-rain-with-thunder-and-lightning-in-raipur-meteorological-department-issued-alert-in-many-districts-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Weather News: रायपुर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Weather News: रायपुर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Thu, 29 May 2025 05:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 29 May 2025 05:38 PM IST
सार
Raipur Weather News: राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। आज गुरुवार को सुबह के समय धूप रहा। शाम होते ही मौसम का मिजाज बदला और हवाएं चलाने लगी। जिसके बाद अब गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Raipur Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। आज गुरुवार को सुबह के समय धूप रहा। शाम होते ही मौसम का मिजाज बदला और हवाएं चलाने लगी। जिसके बाद अब गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर बिजली गिरने, तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती है। कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने के लिए परिस्थतियां अनुकूल है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव होने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी विदर्भ के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकांश हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही राजधानी रायपुर में आज सुबह से धूप निकली हुई है। शाम के समय मौसम में बदलाव की संभावना है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।