फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heavy rain in Raipur Chhattisgarh Meteorological Department issued yellow alert

छत्तीसगढ़ में बना सिस्टम: कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Fri, 21 Jul 2023 02:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 02:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। सुबह से बदल छाए हुए हैं। इससे उमस वाली गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। प्रदेश में अभी खंड वर्षा हो रही है। लोग तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Heavy rain in Raipur Chhattisgarh Meteorological Department issued yellow alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। सुबह से बदल छाए हुए हैं। इससे उमस वाली गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। प्रदेश में अभी खंड वर्षा हो रही है। लोग तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात पड़ने की संभावना है। प्रदेश के 4 जिलों में जैसे- सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिनों बाद प्रदेश के कई जगहों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, रायपुर, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा तट पर स्थित कम दबाव के वाले क्षेत्र के केंद्र और उसके बाद पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर एक कम दबाव का क्षेत्र और उससे सटे ओडिशा तट के आसपास के क्षेत्र में देवा स्थित चक्रवाती सिस्टम समुद्र तल से 76 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकाव है। एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले शनिवार के लिए प्रदेश के कुछ जगहों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। रायपुर शहर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed