{"_id":"66d3f9bdadb8c6653507cf25","slug":"heavy-rain-in-central-and-southern-parts-of-chhattisgarh-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिण भागों में होगी झमाझम बारिश, जानें अन्य जिलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिण भागों में होगी झमाझम बारिश, जानें अन्य जिलों का हाल
Sun, 01 Sep 2024 10:52 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:52 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ाने की संभावना है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ाने की संभावना है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। हालांकि इन दिनों प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश थम सी गई है। धूप की वजह से लोग उमस से परेशान हैं। इस बीच एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज सुबह से ही हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित अवदाब क्षेत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर भारी से अधिक भारी बारिश हो सकती है। प्रदेशभर के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि इन दिनों दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इसके प्रभाव से उन इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। आज भी एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो जगह पर झमाझम बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर में हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश की कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। वहीं चार जगह पर भारी बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश सुकमा में हुई है। शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान जांजगीर, मुंगेली, पेंड्रा रोड में 34.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 22.के डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।