{"_id":"6a59b72bfeabb7d994025d0a","slug":"heavy-rain-expected-for-next-3-days-orange-and-yellow-alerts-issued-in-these-districts-of-chhattisgarh-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून: अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून: अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Fri, 17 Jul 2026 10:31 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:31 AM IST
सार
पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने, रुक-रुककर बारिश होने और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र फिलहाल सक्रिय है। इसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले दो दिनों में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा बस्तर संभाग और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों सहित सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। शंकरगढ़ और कुसमी में सबसे अधिक 9-9 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा चांदो में 8 सेंटीमीटर, पटना में 6 सेंटीमीटर और समरी में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर, दौरा-कोचली, बोराई, बिहारपुर, कोटा, रामानुजनगर, मरवाही और अंबिकापुर सहित कई स्थानों पर भी अच्छी वर्षा हुई। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड और अंबिकापुर सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।