फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heat wave intensifies in Chhattisgarh, difference between day and night temperatures widens

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी की आहट तेज, दिन और रात के तापमान में बढ़ा अंतर

Thu, 12 Feb 2026 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 12 Feb 2026 10:24 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। वातावरण में नमी बढ़ने से दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। इसका असर यह है कि कई शहरों में दिन का तापमान रात की तुलना में लगभग दोगुना महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
Heat wave intensifies in Chhattisgarh, difference between day and night temperatures widens
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। वातावरण में नमी बढ़ने से दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। इसका असर यह है कि कई शहरों में दिन का तापमान रात की तुलना में लगभग दोगुना महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि 77 डिग्री पूर्व देशांतर और 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के आसपास मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर तत्काल कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। 12 फरवरी से न्यूनतम तापमान में भी खास परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक रहा। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है और अगले सात दिनों में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम रहा। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।


राजधानी रायपुर में गुरुवार को सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में प्रदेश में शुष्क और सामान्य से थोड़ी गर्म स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed