{"_id":"64d4ac0d8450b6f1e7024bba","slug":"health-workers-of-kabirdham-will-go-on-strike-in-raipur-on-august-11-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Employees Strike: प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी फिर से करेंगे हड़ताल, इस बार 14 संगठन एक साथ देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Employees Strike: प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी फिर से करेंगे हड़ताल, इस बार 14 संगठन एक साथ देंगे धरना
Thu, 10 Aug 2023 02:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:51 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी फिर से हड़ताल करने वाले हैं। इस बार करीब 14 संगठन एक साथ हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी फिर से हड़ताल करने वाले हैं। इस बार करीब 14 संगठन एक साथ हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इनकी एक दिवसीय हड़ताल कल 11 अगस्त को रायपुर में होगी। इसमें कबीरधाम जिले के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। कबीरधाम जिले के कर्मचारियों ने अपने विभाग प्रमुख को मांग व धरना के संबंध में ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। 11 अगस्त को मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोलू सोनवानी ने बताया कि सरकार द्वारा डॉक्टर, नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों की मांगों पर आज तक ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज होकर स्वास्थ्य विभाग के 14 संगठन ने एक साथ मिलकर स्वास्थ्य फेडरेशन बनाकर हड़ताल करने का एलान किए है। शुक्रवार 11 अगस्त को एकदिवसीय धरना रायपुर में दिया जाएगा। इसमें पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी हिस्सा लेंगे। मांग पूरी नहीं होने पर 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांग वेतन विसंगति 2200 ग्रेड-पे से 2800 ग्रेड-पे, प्रति माह अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त वेतन, कोविड भत्ता समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन