फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Harassment case in raipur police training school

ट्रेनिंग में महिला अधिकारियों से पीरियड के बारे में पूछता है अधिकारी

Thu, 25 Aug 2016 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
Harassment case in raipur police training school
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस स्कूल में ट्रेनिंग कर रही कई महिला डीएसपी ने ट्रेनर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


महिला अधिकारियों का आरोप है कि उक्‍त ट्रेनर उनसे अपने पीरियड के बारे में रजिस्टर में लिखने के लिए कहता है इसके अलावा भी वह तरह तरह से उन्हें परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी अधिकारी को फिलहाल छुट्टी पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला रायपुर के चांखपुरी पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी का है जहां फिलहाल कई डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इनमें महिलाओं की भी काफी संख्या है। ट्रेनी अधिकारियों का आरोप है कि ट्रेनर उन्हें पीरियड के दिनों में लाइन से अलग खड़ा रहने को मजबूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अधिकारियों के बाल पकड़ कर खींचता है ट्रेनर

Harassment case in raipur police training school

डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी नीलकंठ साहू पर यह आरोप लगाए गए हैं। ट्रेनी अधिकारियों के अनुसार उक्त अधिकारी उन्हें परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। परेड के दौरान वह महिला अधिकारियों के बाल खींचने से भी परहेज नहीं करता। 

इसके अलावा स्वीमिंग पूल में अभ्यास करने वाली महिलाओं को गिनती के बहाने अक्सर बाहर बुला लेता है। एक महिला ट्रेनी ने आरोप लगाया कि ट्रेनिंग के दौरान जब वह रायफल लेकर दौड़ रही होती हैं तो वह छड़ी लगाकर वर्दी पर लगा कीचड़ साफ करने के लिए कहता है। 

ट्रेनर नीलकंठ साहू की इस हरकत के खिलाफ आक्रोशित महिला अधिकारियों ने एक साथ मोर्चा खोल दिया। इस संबंध में बैच की 32 ट्रेनियों ने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि वह उनके शोषण का कोई मौका नहीं छोड़ता। 

छेड़छाड़ का कोई मौका नहीं छोड़ता आरोपी

Harassment case in raipur police training school

एक अन्य ट्रेनी ने बताया कि वह ट्रेनिंग के दौरान चिल्लाकर अपने पीरियड की डेट रजिस्टर में लिखने के लिए कहता है। यहां तक की वह यह भी कहता है कि 'पिछले महीने तो तुम्हारी डेट इस समय नहीं थी, मेरी पत्नी को तो कभी भी पीरियड के दौरान पेट में दर्द नहीं होता।' 

इसके अलावा एक दिन उसने एक गर्भवती ट्रेनी पर यह कहकर कटाक्ष किया कि तुम्हारा 'बेबी बंप' तो दिखता नहीं है। मामला सामने आने के बाद आनन फानन में साहू को पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया गया। 

एकेडमी के निदेशक आनंद कुमार तिवारी से इस संबंध में कोई संपर्क नहीं हो सका। मामला चर्चा में आने के बाद महिला आयोग ने भी पुलिस एकेडमी का दौरान ंकर ट्रेनी अधिकारियों से बात की। आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडे ने बताया कि आयोग की एक टीम को मामले की पूरी जानकारी के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed