{"_id":"685d2841862ca7aa2b01492b","slug":"gst-and-food-safety-team-raided-ganiyari-durg-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: गनियारी में GST और फूड सेफ्टी टीम ने की छापेमारी, फैक्टरी में अवैध गुटखा जब्त; टैक्स चोरी का भी मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: गनियारी में GST और फूड सेफ्टी टीम ने की छापेमारी, फैक्टरी में अवैध गुटखा जब्त; टैक्स चोरी का भी मामला
Thu, 26 Jun 2025 04:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Jun 2025 04:54 PM IST
सार
दुर्ग के गनियारी में जीएसटी और फूड सेफ्टी टीम ने गुरमुख जुमनानी की गुटखा फैक्टरी पर छापा मारकर टैक्स चोरी और प्रतिबंधित सितार गुटखा जब्त किया। जांच के लिए नमूने रायपुर भेजे गए। राजनांदगांव में भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
अवैध गुटखा फैक्टरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसटी और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दुर्ग के गनियारी गांव में गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी की फैक्टरी पर छापेमारी की। फैक्टरी में साबुन के नाम पर प्रतिबंधित जर्दायुक्त सितार गुटखा बनाया जा रहा था। जीएसटी टीम ने लाखों रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा, जबकि फूड सेफ्टी टीम ने अवैध गुटखा, सुपारी, मेंथॉल, बुरादा और पाउच पंचिंग मशीन जब्त की।
विज्ञापन
टीम ने गुटखा नमूने जांच के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की है। जीएसटी विभाग ने बताया कि गनियारी के साथ-साथ राजनांदगांव के जोरातराई गांव में भी जुमनानी की फैक्टरी पर छापेमारी जारी है। बता दें कि हाल ही में कोनारी गांव में फूड सेफ्टी टीम ने 1.5 करोड़ रुपये की सुपारी जब्त की थी। दोनों विभाग टैक्स चोरी और अवैध गुटखा उत्पादन की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन