फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Grandson hatched a conspiracy out of greed for money in chhattishgarh

Kanker: पहले कराया इंश्योरेंस फिर बीमा राशि के लिए सांप से कटवाया, एक करोड़ के लिए नाती ने की नानी की हत्या

Fri, 23 Feb 2024 04:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 04:31 PM IST
सार

इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश पठारिया, बीमा एजेंट तारक देवनाथ और सपेरा पप्पू राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख रूपये कैश भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Grandson hatched a conspiracy out of greed for money in chhattishgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में उसके नाती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक ने अपनी नानी के नाम पर बीमा की एक करोड़ रुपये की राशि के लिए हत्या की साजिश रची। इस हत्या की साजिश में आरोपी ने जहरीले सांप से कटवाकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन

 

मामला कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आठ महीने पहले हुई रानी पठारिया नामक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में मर्ग कायम किया था। घटना के वक्त महिला की मौत सर्पदंश से बताया गया था। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की तफ्तीश कर रही थी। इसी दौरान मृतिका के भतीजे राजेश खसवा ने अपनी चाची की मौत पर सवाल उठाते हुए सामान्य सर्मदंश से न होकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। राजेश खसवा ने इस मामले की लिखित शिकायत एएसपी से भी की गयी थी।

विज्ञापन

 

 

पुलिस ने इस मामले में एक बार फिर छानबीन शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका का नाती आकाश पठारिया और जीवन बीमा एजेंट तारक देवानाथ ने मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। बीमा की रकम दोगुना पाने के लिए बीमा एजेंट एक्सीडेंटल पॉलिसी कराने के बाद इस हत्या को अंजाम देने के लिए एक सपेरा से 30 हजार रूपये में सौदा किया गया। इसके बाद आरोपियों के बताये मुताबिक दो मई 2023 को संबलपुर में सपेरे पप्पू राम नेताम के डेरा में ले जाकर आरोपी ने अपनी नानी को सांप से डसवाकर वापस बांदे लौट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद आरोपी आकाश ने इस साजिश को एक दुर्घटना बताकर सबको जानकारी दी । पुलिस ने खुलासा किया कि नानी की हत्या के बाद 15 नवंबर 2023 को बकायदा आकाश पठारिया ने बीमा एजेंट के साथ मिलकर एक करोड़ दो लाख रूपये का क्लेम भी हासिल कर लिया था। इसके बाद से ही आकाश पठारिया ऐश की जिंदगी बिता रहा था। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश पठारिया, बीमा एजेंट तारक देवनाथ और सपेरा पप्पू राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख रूपये कैश भी बरामद किया है।

 

 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed