फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   grand mass wedding 283 couples held in Gariaband under Chief Minister's Kanya Vivah Yojana

छत्तीसगढ़: गरियाबंद में 283 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में, चार सरेंडर नक्सली भी बने दूल्हा-दुल्हन

Tue, 10 Feb 2026 05:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Feb 2026 05:31 PM IST
सार

गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 283 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न। कार्यक्रम में चार आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 6414 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। 

विज्ञापन
grand mass wedding 283 couples held in Gariaband under Chief Minister's Kanya Vivah Yojana
नक्सलियों ने भी थामा जीवनसाथी का हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मंगलवार को राजिम के नवीन मेला मैदान में 283 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू ने की।

विज्ञापन


इस आयोजन में राजिम विधानसभा क्षेत्र के 94, बिन्द्रनवागढ़ के 181 और कुरूद विधानसभा के 8 जोड़े शामिल थे। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 50 हजार रुपये का व्यय किया जाता है, जिसमें 35 हजार रुपये वधु के बैंक खाते में, 7 हजार रुपये श्रृंगार सामग्री और 8 हजार रुपये व्यवस्था मद में खर्च होते हैं।
विज्ञापन


संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है। बेटी के विवाह को लेकर परिवारों की चिंता और सपने को साकार करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह सम्मान के साथ संपन्न कराने में सहारा देती है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद किया। विधायक रोहित साहू ने इस योजना को सरकार की संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी भावना का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।




आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी थामा जीवनसाथी का हाथ
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की एक विशेष बात यह रही कि इसमें चार जोड़े आत्मसमर्पित नक्सलियों के भी शामिल थे। ये सभी कांकेर, सुकमा और बीजापुर जिलों से थे। विवाह बंधन में बंधने के बाद उन्होंने मुख्यधारा में जुड़कर मिले नए जीवन और इस योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवनसाथी के साथ खुशहाल जिंदगी बिताएंगे। इस अवसर पर कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कलेक्टर उइके ने बताया कि प्रदेश भर में आयोजित हो रहे ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed