फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Governor Vishwabhushan Harichandan reviewed work of all private universities in state

Chhattisgarh : राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा की, विभाग प्रमुखों के साथ करेंगे बैठक

Wed, 26 Jul 2023 04:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Jul 2023 04:39 PM IST
सार

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा की। साढ़े तीन बजे केंद्रीय शासन के विभाग प्रमुखों और संस्था प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Governor Vishwabhushan Harichandan reviewed work of all private universities in state
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन बुधवार को प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य और कई कार्यों की समीक्षा की। यह बैठक राजभवन में सुबह 11 बजे से चल रही है। इस बैठक के खत्म होने के बाद साढ़े तीन बजे केंद्रीय शासन के विभाग प्रमुखों और संस्था प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसमें उनके विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल) की ओर से विश्वविद्यालयों और संबंधित महाविद्यालयों के मूल्यांकन की स्थिति, ग्रेडिंग और संस्थानों की ओर से नेक ग्रेडिंग सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर भर्ती और नियुक्ति आदि की समीक्षा भी की। 
विज्ञापन


बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य हुए एमओयू, अकादमिक सत्र के पालन, परीक्षाओं और परिणाम के समय पर जारी करने के संबंध में और विश्वविद्यालयों की ओर से कराए गए विशेष अनुसंधान, नवाचार आदि की जानकारी ली गई। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ परदेसी, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो इसके साथ ही प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed