फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   government submitted its reply in Bilaspur High Court In case of Gharaunda centres

घरौंदा सेंटर मामला: बिलासपुर हाईकोर्ट में शासन ने पेश किया जवाब, पांच अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Thu, 11 Jul 2024 03:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Jul 2024 03:11 PM IST
सार

चीफ जस्टिस की डीबी में शासन ने जवाब में बताया कि हमारी ओर से सबकी जांच प्रक्रिया चल रही है। संबंधित अधिकारियों और विभाग को जरूरी सुविधाओं के लिये आवश्यक कदम उठाने निर्देशित किया गया है।
 

विज्ञापन
government submitted its reply in Bilaspur High Court In case of Gharaunda centres
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में चल रहे घरौंदा सेंटरों के मामले में शासन ने जवाब प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने रहने वालों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। कोर्ट ने पांच अगस्त को अगली सुनवाई निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन


घरौंदा सेंटरों के मामले में जनहित याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। कोपलवाणी एनजीओ ने एक जनहित याचिका प्रस्तुत की है। रायपुर के एक संस्थान में भूख से बच्चों की मौत होने के बाद यह मामला सामने आया था। इसके बाद प्रदेश भर में संचालित हो रहे घरौंदा सेंटरों को लेकर भी इस याचिका में सुनवाई की गई। पहले हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कोर्ट कमिश्नरों से कहा था कि वे जाकर बिलासपुर समेत अन्य जगहों के सेंटरों में देखें कि बच्चों की स्थिति क्या है।
विज्ञापन


जाकर पता करें उन्हें समय पर भोजन दिया जा रहा है या नहीं। कोर्ट कमिश्नरों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर बिलासपुर के घरौंदा सेंटरों में जगह की कमी और खाने-पीने में परेशानी की बात कही थी। बुधवार को चीफ जस्टिस की डीबी में शासन ने जवाब में बताया कि हमारी ओर से सबकी जांच प्रक्रिया चल रही है। संबंधित अधिकारियों और विभाग को जरूरी सुविधाओं के लिये आवश्यक कदम उठाने निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed