फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   government job pretext,1 crore 55 lakhs Fraud in Raipur

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 1 करोड़ 55 लाख की ठगी: पत्नी डॉक्टर तो पति खुद को बताया मंत्री का OSD

Sun, 30 Apr 2023 05:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 05:59 PM IST
सार

पति-पत्नी ने मिलकर पड़ोसी को झांसे में लेकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। दोनों ने मिलकर 1 करोड़ 55 लाख रुपए पार कर दिए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
government job pretext,1 crore 55 lakhs Fraud in Raipur
आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पति-पत्नी ने मिलकर पड़ोसी को झांसे में लेकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। दोनों ने मिलकर 1 करोड़ 55 लाख रुपए पार कर दिए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही है। आरोपी पत्नी महासमुंद में डॉक्टर है। वहीं पति खुद को मंत्री का ओएसडी बताकर अपने ही पड़ोसी को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी की। थाना मुजगहन में प्रार्थी झामन लाल निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पड़ोसी आरोपी महिला होम्योपैथी डॉक्टर महासमुंद जिला में पदस्थ है। उसका पति रोशन लाल मिश्रा खुद को मंत्री का ओएसडी ऑफिसर बताकर सरकारी विभागों में नौकरी झांसा देकर पैसा मांगा था। नौकरी की चाह में प्रार्थी कई किश्तों में कुल 1 करोड़ 55 लाख रूपये रोशन लाल मिश्रा और उसकी पत्नी को नगद और ऑनलाइन के माध्यम से दिया था।
विज्ञापन


नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी ने दिए पैसों की मांग की, तो उसे गुमराह किया गया। प्रार्थी ने इस विषय में मुजगहन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने आरोपियों का पतासजी कर गिरफ्तार किया गया है। ग्राम डूंडा मुजगहन थाना रायपुर निवासी आरोपी रोशन लाल मिश्रा और महिला आरोपी के खिलाफ मुजगहन थाना में अपराध क्रमांक 106/23 धारा 419, 420, 406, 34 रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed