फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Villagers in panic due to arrival of tiger, forest department on alert

GPM News: बाघ की दस्तक से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट; मिले पैरों के निशान

Fri, 06 Dec 2024 11:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही वन मंडल में बाघ की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। देर रात राहगीरों ने बाघ को रिहायशी इलाके में देखा है।

विज्ञापन
Villagers in panic due to arrival of tiger, forest department on alert
बाघ के पैरों के निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही वन मंडल में बाघ की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। देर रात राहगीरों ने बाघ को रिहायशी इलाके में देखा है। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच गया है और ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोका भी जा रहा है। वन अमले को बाघ के पैरों के निशान भी मौके से मिले है।

विज्ञापन


देर रात कुछ राहगीरों ने बाघ को सिवनी गांव के मुख्य चौराहे पर देखा है। प्रत्यक्षदर्शी दीप चंद ने बताया कि वो कल रात जब एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर अपनी कार से आ रहा था तभी एक ट्रक चालक ने उसे इशारे से रोक कर बताया कि अभी यहां से एक बाघ सड़क को पार कर गया है। जिसके बाद दीप चंद ने बाघ का अपने मोबाइल से फोटो भी खींचा हालांकि बाघ दूर था। फोटो उतनी साफ नहीं आई। पर जब सुबह गांव में ही एक पशु के ऊपर बाघ के हमले का निशान भी मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और वन विभाग को बाघ के पैरों के निशान भी मौके से मिले हैं। फिलहाल मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है सिवनी इलाके में बाघ की मौजुदगी है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed