{"_id":"649d777678cb66ab170baf67","slug":"union-minister-faggan-singh-kulaste-spoke-on-singhdev-being-made-deputy-cm-and-ed-raid-in-chhattisgarh-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बघेल-सिंहदेव राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी': मंत्री कुलस्ते बोले- दोनों एक कैटेगरी के नेता, समन्वय बनाने को दिया पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बघेल-सिंहदेव राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी': मंत्री कुलस्ते बोले- दोनों एक कैटेगरी के नेता, समन्वय बनाने को दिया पद
Thu, 29 Jun 2023 05:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री बघेल के यूसीसी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, इसमें आदिवासी या मुसलमान होने की कोई बात नहीं है। सब एक भारत के एक नागरिक हैं। हमारी इस तरह की कोई सोच नहीं है। अगर मुसलमानों का विकास हुआ है तो मोदी जी के शासन में ही हुआ है।
विज्ञापन
फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय राज्य मंत्री।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कहा कि, वे और भूपेश बघेल दोनों एक ही कैटेगरी के नेता हैं। सिंहदेव और भूपेश बघेल दोनों के बीच में लंबी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बनी हुई है। इसी के चलते समन्वय बिठाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद दिया है। इससे पहले सिंहदेव तो एक मंत्री पद भी छोड़ चुके हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते गुरुवार के अपने दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) पहुंचे थे।
विज्ञापन
गृह ग्राम डिंडोरी लौटने के पहले सर्किट हाउस में मीडिया से केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने अलग-अलग मुद्दों पर बात की। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर कहा कि, वो एक स्वतंत्र संस्था है। उससे सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। वह अपनी कार्यवाही के लिए स्वयं निर्णय करते हैं, फिर सरकार चाहे किसी की भी हो। हाल ही में विधानसभा चुनाव में मिली हार और पीएम मोदी के ग्राफ को लेकर कहा कि, राज्य और केंद्र का चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़ा जाता है। राज्य का चुनाव राज्य सरकार के परफॉर्मेंस पर आधारित होता है। मोदी बड़े नेता हैं, तो जाना होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बघेल के यूसीसी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, इसमें आदिवासी या मुसलमान होने की कोई बात नहीं है। सब एक भारत के एक नागरिक हैं। हमारी इस तरह की कोई सोच नहीं है। अगर मुसलमानों का विकास हुआ है तो मोदी जी के शासन में ही हुआ है। सीएम बघेल ने यूसीसी पर कहा था कि इसके लागू होने से आदिवासियों के हक कम हो जाएंगे। वहीं मध्य प्रदेश में क्यूआर कोड को लेकर भाजपा-कांग्रेस में चल रही वॉर पर कहा कि, हम विकास और काम के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। जितना शिवराज सिंह ने हर सेक्टर में काम किया है, वह मध्य प्रदेश के लोगों को पता है।