फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   GPM News: Two Cars Suddenly Catch Fire Late at Night in Pendra, Major Accident Averted Near Petrol Pump

देर रात अचानक धू-धू कर जलीं 2 कारें: पेंड्रा में पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा टला, दमकल ने समय रहते काबू किया

Mon, 24 Aug 2026 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 09:26 AM IST
सार

पेंड्रा में देर रात दो खराब कारों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोनों वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। पास में खड़े ट्रैक्टर और अन्य वाहनों तक आग पहुंचने से पहले दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

विज्ञापन
GPM News: Two Cars Suddenly Catch Fire Late at Night in Pendra, Major Accident Averted Near Petrol Pump
आगजनी के बाद कारों की हालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो खराब कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर स्थित काव्या पेट्रोल पंप के पीछे काफी समय से खराब हालत में दो कारें खड़ी थीं। देर रात अचानक दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने नगर पालिका परिषद पेंड्रा की फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर भेजा। दमकल वाहन के साथ पहुंची टीम ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दोनों कारें बुरी तरह जल चुकी थीं। राहत की बात यह रही कि दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। दोनों कारों के पास ही एक ट्रैक्टर भी खड़ा था। अगर आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो इसकी चपेट में ट्रैक्टर के आने के साथ आसपास खड़े अन्य वाहनों तक भी आग फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: कबूलनामे के लिए दो भाइयों को पीटा गया, मारपीट की शिकायत पर एएसपी की सफाई क्या?


फिलहाल दोनों कारों में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी है, ताकि आग लगने से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों कारें किसकी हैं और उन्हें वहां कितने समय से खड़ा किया गया था। आगजनी के पीछे किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

नगर पालिका परिषद की फायर टीम के कर्मचारी सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से देर रात सूचना मिलने के बाद दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास फैलने से रोक लिया। फिलहाल पेंड्रा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed