फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   two accused arrested for kidnapping and misdeed minor girls in GPM

GPM: नाबालिग लड़कियों के अपहरण में दो आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर भगा ले गए, फिर किया दुष्कर्म

Sun, 28 May 2023 03:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 03:51 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर साथ ले गए थे। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
two accused arrested for kidnapping and misdeed minor girls in GPM
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों के अलग-अलग मामलों में दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दोनों लड़कियों को शादी का झांसा देकर साथ ले गए थे। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ही मामले पेंड्रा थाना क्षेत्र के हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च को स्थानीय लड़की के गायब होने पर परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार को सूचना मिली कि, एक गांव में बच्ची को मकान में रखा गया है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। वहीं आरोपी लवकुश राठौर को अपहरण और दुष्कर्म मामले में पकड़ा है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला 12 मई का है। यहां भी परिजनों ने लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को रायगढ़ से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। इस मामले में जमड़ीखुर्द निवासी आरोपी महेंद्र कुमार एक्का को पकड़ा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed