GMP: गुटखे से भरे तीन कंटेनर जब्त, 42 लाख का माल बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले की एफएसटी टीम ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तम्बाखू गुटखे से भरे तीन कंटेनर जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले की एफएसटी टीम ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तम्बाखू गुटखे से भरे तीन कंटेनर जब्त किया है। कंटेनर दिल्ली से बैंगलोर जाने के लिए निकला था पर दस्तावेज और कंटेनर की जांच के दौरान करीब 45 लाख रुपये के तम्बाकू के गुटखे बरामद हुआ है। फिलहाल सही दस्तावेज नहीं होने के चलते एफएसटी की टीम ने गुटखा तम्बाकू से भरे तीनों कंटेनर को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जीएसटी टीम के हवाले कर दिया है।
जिले में दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर प्रशासन मुस्तैद है नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश की अंतरराज्जीय सीमा कबीर चबूतरा में रोका जहां पर कंटेनर की जांच के दौरान छानबीन की गई तो उसमें से राज निवास ब्रांड का गुटखा और तम्बाकू का जखीरा बरामद हुआ है। सूत्रों की माने तो ये तीनो कन्टेनरों से गुटखा बिलासपुर लाया जा रहा था। लेकिन कबीर चबूतरा अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट पर जीपीएम प्रशासन की टीम ने तीनों कंटेनर को रोक लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।