फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi: Red Alert for Heavy Rain on October 29; Strong Winds and Lightning Feared

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, मौसम बिगड़ने के आसार, भारी बारिश का रेड अलर्ट

Wed, 28 Oct 2026 08:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 08:29 AM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के असर से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 29 अक्टूबर को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने की जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Gorella-Pendra-Marwahi: Red Alert for Heavy Rain on October 29; Strong Winds and Lightning Feared
कलेक्टर कार्यालय, गौरेला पेंड्रा मरवाही

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 28 से 30 अक्टूबर तक जिले के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज-चमक की आशंका भी व्यक्त की गई है।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग से प्राप्त चेतावनी के आधार पर जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जनहानि, पशुहानि और फसल नुकसान से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रायपुर की बड़ी खबरेंः अर्नब चक्रवात का खतरा,15 नवंबर से होगी धान खरीदी, रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों के आसपास खड़े न हों। किसानों से भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।

आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए हैं। जिनके संपर्क नंबर इस प्रकार हैं-
जिला कार्यालय: 07751-221004
तहसील पेण्ड्रारोड: 91312-47975
तहसील पेण्ड्रा: 87700-74001
तहसील सकोला: 73549-79495
तहसील मरवाही: 62655-93616

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed