फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Technical assistant service terminated for financial irregularities in GPM

GPM: वित्तीय अनियमितता बरतने पर तकनीकि सहायक की सेवा समाप्त, जांच के बाद कलेक्टर ने की कार्रवाई

Mon, 01 Apr 2024 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Apr 2024 05:04 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद जांच सही पाए जाने पर संविदा पर पदस्थ तकनीकि सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई है। 

विज्ञापन
Technical assistant service terminated for financial irregularities in GPM
तकनीकि सहायक की सेवा समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद जांच सही पाए जाने पर संविदा पर पदस्थ तकनीकि सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई है। पूरा मामला जनपद पंचायत पेण्ड्रा का है जहां पर पदस्थ तकनीकि सहायक (संविदा) प्रवीण गोयल द्वारा वित्तीय अनियमितता बरतने पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) लीना कमलेश मंडावी ने आदेश जारी कर उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के लिए बता दें कि तकनीकि सहायक (संविदा) प्रवीण गोयल के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच जिला स्तर पर गठित जांच दल द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन के तहत प्रवीण गोयल ने प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी रहने के दौरान कार्यालयीन आकस्मिक व्यय में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं करने और उनके प्रभार के ग्राम पंचायत बचरवार में निर्माण कार्यों में की गई वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच सही पाई गई। 

विज्ञापन

 

फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं संविदा भर्ती नियम के तहत उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।मामले में कार्यवाही कलेक्टर जीपीएम ने शिकायत के बाद जांच सही पाए जाने पर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed