फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   six-year-old child died after balcony of weekly market shed fell

बुझ गया एकलौता चिराग: बाजार का शेड गिरने से मासूम की मौत, PM आवास में मिला था घर, बाबुओं पर परिवार का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 06:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 06:34 PM IST
सार

साप्ताहिक बाजार शेड का छज्जा गिरने से एक छह साल के मासूम की मौत हो गई। परिवार ने कहा कि आवास अधूरा होने के चलते वे बाजार शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
six-year-old child died after balcony of weekly market shed fell
घटना के बाद सड़क पर स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेण्ड्रा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें साप्ताहिक बाजार शेड का छज्जा गिरने के चलते शेड के नीचे अस्थाई रूप से रह रहे परिवार के एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पिछले 6 माह पहले प्रधानमंत्री आवास की एक किस्त मिली थी। उसके बाद आज तक कोई किस्त नहीं मिली है। जिसकी वजह से आवास अधूरा होने के चलते वे बाजार शेड के नीचे रहने को मजबूर हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

बाजार मोहल्ले में साप्ताहिक बाजार शेड के नीचे अस्थाई आवास बनाकर रह रहे मनोज चौधरी जो पेशे से मजदूर हैं। उसके 6 साल के एकलौते बेटे श्लोक चौधरी की बाजार शेड का छज्जा गिरने से चपेट में आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर पहले पेण्ड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे। फिर वहां से कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण फिर जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे को सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते बच्चे की मौत हुई। वहीं परिजनों की मानें तो उनका प्रधानमंत्री आवास पिछले 6 माह पहले बनाए जाने को लेकर एक किस्त की राशि उन्हें मिली। जिससे उन्होंने थोड़ा काम करवाया। उसके बाद से वे लगातार नगर पंचायत पेण्ड्रा के अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। उन्हें कोई भी पैसा नहीं मिला। 

विज्ञापन

अगर उन्हें पैसा मिल जाता और उनका घर बन गया होता तो आज उनके घर का चिराज नहीं बुझता। आवास नहीं बनने के चलते वे लोग साप्ताहिक बाजार शेड में रह रहे थे। मृतक के पिता ने कहा कि उसकी दो छोटी बेटी के बाद तीसरा बच्चा श्लोक था। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नवागांव में दीवार गिरने से छात्रा की मौत
पेंड्रा थाना क्षेत्र के घाटबहरा गांव की रहने वाली वर्शिका पैकरा (9) अपनी नानी के घर नवागांव में रहकर पिछले तीन सालों से यहीं के स्कूल में पढ़ाई करती थी। गुरुवार दोपहर में वर्शिका अपनी नानी के पुराने घर से नए घर को जाने को निकली थी। वह गली में पहुंची ही थी, तभी अचानक घर की दीवार गिर गई और वर्शिका उसकी चपेट में आ गई। दीवार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed