फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   sensational case of death of pregnant woman in district hospital of Gaurela Pendra Marwahi

जिम्मेदार कौन?: लापरवाही से गर्भवती-शिशु की मौत, स्वास्थ्य केंद्र में 19 घंटे, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

Tue, 11 Feb 2025 12:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 12:55 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से प्रसूता और उसके बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मामले में उप स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप है। खुरपा की रहने वाली बुधवारिया बाई जो प्रसव पीड़ा के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई थी।

विज्ञापन
sensational case of death of pregnant woman in district hospital of Gaurela Pendra Marwahi
पीड़ित परिवार का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मामले में प्रसव और उपचार में लापरवाही की वजह से जच्चे और बच्चे की मौत हो गई। प्रसव के दौरान प्रसूता को उप स्वास्थ्य केंद्र निमधा में 19 घंटे रखा गया। जहां प्रसव के दौरान पहले नवजात की मौत हुई। बाद में अत्यधिक रक्त स्राव के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान प्रसूता को सरकारी महतारी वाहन तक उपलब्ध कराया गया। निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचने के बाद आधे घंटे में ही उसकी मौत हो गई। मामले में उप स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। महिला को सुरक्षित प्रसव के लिए लाया गया। लेकिन उसे क्या पता था कि जहां वह सुरक्षित प्रसव के लिए लाई गई है। वहीं उसकी जान से खिलवाड़ चल रहा है।
विज्ञापन


दरअसल उप स्वास्थ्य केंद्र में कल सुबह 10 बजे प्रसव के लिए भर्ती बुधवार को 19 घंटे रखने के दौरान जब अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, तो कुछ घंटे रक्त स्राव रोकने के लिए इंजेक्शन दवाइयां दी गई। लेकिन पर्याप्त स्वास्थ्य व्यवस्था न होने के बावजूद उसे समय रहते जिला अस्पताल रेफर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से उप स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी न तो बच्चे की जान बचा पाई। न ही रक्तस्राव रोक पाई। लगातार बढ़ते रक्त स्राव के बाद जब स्वास्थ्य कर्मी को एहसास हुआ कि प्रसूता की जान जा सकती है। तब उसने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन रात को 3:00 बजे कोई सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं कराया।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने खुद निजी वाहन की व्यवस्था की और जिला अस्पताल पहुंचे। जहां लगभग 4:45 में जिला अस्पताल पहुंचने के बाद 5:15 पर प्रसूता की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सा प्रसूता की मौत के पीछे अत्यधिक रक्तस्राव को वजह बता रहे हैं।


उन्होंने बताया कि शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसकी मौत हुई है। जब जिला अस्पताल लाया गया। तब उसे सभी जरूरी उपचार उपलब्ध कराए गए। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जच्चे और बच्चे की मौत से दोनों परिवार पूरी तरह उजड़ गया है क्योंकि प्रसूता बुधवार या अपने मां-बाप की एकलवती संतान थी। वहीं प्रसूता का खुद का परिवार भी उसकी मौत के साथ उजड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed