फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Pendra Police arrested absconding accused for 10 years

Pendra: 10 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दिन दहाड़े दिया था बंदूक की नोंक पर वारदात को अंजाम

Fri, 07 Jul 2023 07:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा
अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 07:51 AM IST
सार

पेंड्रा पुलिस ने 10 साल से फरार आरोपी को अनूपपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी अल्फात खान कबाड़ खरीदने का काम करता था। पुलिस को देखकर भाग रहा था।

विज्ञापन
Pendra Police arrested absconding accused for 10 years
आरोपी अल्फात खान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर थाने में सभी स्थाई वारेंटियो की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद थाना प्रभारियों ने पुराने गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए योजनाबद्ध तरीके से मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के कोतमा लहसुई निवासी अल्फात खान पिता कुददूस खान उम्र 43 साल के ठिकाने में दबिश दी। 

विज्ञापन

 

जहां पर आरोपी अल्फात खान कबाड़ खरीदने का काम करता था। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन थाना पेंड्रा की टीम ने आरोपी को धरदबोचा और गिरफ्तार कर पेंड्रा ले आई जहा पर विधिवत कार्यवाही करते हु। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर अप्रैल 2013 में लाटा गांव के पास मुख्यमार्ग पर ब्रजमोहन गोंड़ निवासी प्रतापपुर जिला सूरजपुर के साथ देशी कट्टे दिखाकर दिन दहाड़े लूटपाट को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बाकी सभी 5 आरोपी के साथ एक नाबालिक को पुलिस ने 1 मई 2013 को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों से पुलिस ने स्कोर्पियो वाहन और देशी कट्टा के साथ लुटे गए। मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया था। आरोपी अल्फाज की गिरफ्तारी के लिए पेंड्रा पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी पर आरोपी अपना ठिकाना बदल रहा था। जिसके बाद आज आरोपी के ठिकाने में पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed