{"_id":"67a995617c4223144a08574d","slug":"pendra-congress-candidate-pankaj-tiwari-said-independent-candidates-can-trap-me-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मेरे विरोधी को सुरक्षा दें': पेंड्रा से कांग्रेस प्रत्याशी बोले- निर्दलीय उम्मीदवार खुद पर करवा सकते हैं हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे विरोधी को सुरक्षा दें': पेंड्रा से कांग्रेस प्रत्याशी बोले- निर्दलीय उम्मीदवार खुद पर करवा सकते हैं हमला
Mon, 10 Feb 2025 11:28 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:28 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी के लिए सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल, निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ में मतदान होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ने मांगी सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव 2025 में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां आमतौर पर प्रत्याशी खुद की सुरक्षा की मांग करते हैं। वहीं पेंड्रा नगर पालिका परिषद के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की सुरक्षा की मांग कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पूरा मामला कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी पंकज तिवारी की माने तो उन्हें सूचना मिली है कि निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान अपने ऊपर एक काल्पनिक हमला करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार के षड्यंत्र में फंसाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
तिवारी का कहना है कि यह षड्यंत्र उनकी छवि खराब करने और चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि निर्दलीय प्रत्याशी को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि ऐसी किसी भी फर्जी घटना को अंजाम न दिया जा सके और चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।
विज्ञापन
वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ चुनावी स्टंट है। और वे पूरी तरह से जनता के बीच चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी अपनी हार के डर के चलते ऐसा कर रहे है। इस घटनाक्रम के बाद पेंड्रा नगर पालिका चुनाव नई बहस का केंद्र बन गया है। मतदाता भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। कुछ इसे कांग्रेस प्रत्याशी की सतर्कता मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक चाल बता रहे हैं।