{"_id":"67700a2064a1b357e10732f1","slug":"patwari-took-bribe-from-farmer-in-gaurela-pendra-marwahi-collector-suspended-him-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही : धान का सत्यापन करने के बदले पटवारी ने किसान से ली रिश्वत, कलेक्टर ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही : धान का सत्यापन करने के बदले पटवारी ने किसान से ली रिश्वत, कलेक्टर ने किया निलंबित
Sat, 28 Dec 2024 07:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क,गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 28 Dec 2024 07:55 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पटवारी के द्वारा किसान के धान का भौतिक सत्यापन करने के एवज में किसान से पैसे लेने के मामले में कलेक्टर ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पटवारी ने कलेक्टर को किया निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पटवारी के द्वारा किसान के धान का भौतिक सत्यापन करने के एवज में किसान से पैसे लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद और मामले की शिकायत कलेक्टर के जनदर्शन में किये जाने के बाद मामले की जांच और घटना सत्य पाए जाने पर कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल पेंड्रारोड तहसील के पटवारी हल्का नम्बर 24 खोडरी गाव में पदस्थ पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने निलबिंत कर दिया है। पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू के द्वारा किसान के धान का भौतिक सत्यापन करने के एवज में पैसे लेने का वीडियो भी वायरल हो गया था और गांव के लोगों ने इसकी शिकायत कलेक्टर के जनदर्शन में कई थी। कलेक्टर जीपीएम कमलेश लीना मंडाबी ने पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन