{"_id":"6a0848d86ebf38f7e902e12d","slug":"pamp-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4288664-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर न दें ध्यान: मरवाही में आज भी पेट्रोल के लिए भीड़, दो पंप सूखे, अन्य पर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर न दें ध्यान: मरवाही में आज भी पेट्रोल के लिए भीड़, दो पंप सूखे, अन्य पर लगी लंबी कतारें
Sat, 16 May 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 05:13 PM IST
सार
जिले के मरवाही क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। मरवाही और लोहारी के दो पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने से वे बंद हो गए हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने जिले में ईंधन की कमी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
दो पंप ड्राई तो बाकियों में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का संकट गहरा गया है। आज मरवाही और लोहारी स्थित दो पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने से वे बंद हो गए हैं। इसके चलते क्षेत्र के वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिले के मरवाही क्षेत्र में दो पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं है। मरवाही और लोहारी स्थित ये दोनों पंप सूखे पड़े हैं। इसके कारण मरवाही में संचालित अमित पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही बाइक, कार और अन्य वाहन पेट्रोल भरवाने के लिए उमड़ पड़े। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते पंप परिसर में अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली।
विज्ञापन
वहीं, बरौर स्थित जिओ पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होने से वहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए वाहन चालकों को अतिरिक्त समय और ईंधन के लिए दूर तक यात्रा करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
प्रशासन का स्पष्टीकरण और अपील
स्थानीय प्रशासन ने जिले में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी होने से इन्कार किया है। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी और परिवहन संबंधी कारणों से कुछ पेट्रोल पंपों में अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है। प्रशासन ने लोगों से घबराए नहीं और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
आपूर्ति बहाली का दावा
प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सूखे हुए पेट्रोल पंपों में ईंधन की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इससे क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो जाएगी और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यह समस्या अस्थायी है और जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।