{"_id":"675d9513cef64a97b10e9af4","slug":"on-completion-of-one-year-of-the-government-mla-dharamjit-singh-held-a-press-conference-and-listed-the-achieve-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: सरकार के एक साल पूरे होने पर विधायक धर्मजीत सिंह ने की पीसी, गिनाई सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: सरकार के एक साल पूरे होने पर विधायक धर्मजीत सिंह ने की पीसी, गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Sat, 14 Dec 2024 07:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:54 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रदेश की विष्णु देव सरकार के 1 साल पूरा होने पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह पेंड्रा पहुंचे, जहां पर वे कलेक्टर कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान 1 साल में सरकार की उपलब्धियां का खाका प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विधायक धर्मजीत सिंह ने की पीसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रदेश की विष्णु देव सरकार के 1 साल पूरा होने पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह पेंड्रा पहुंचे, जहां पर वे कलेक्टर कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान 1 साल में सरकार की उपलब्धियां का खाका प्रस्तुत किया। हिंसा और अशांति के गढ़ छत्तीसगढ़ को शांति का गढ़ बनाने प्रयास कर रहे हैं। आम जनता के विकास के लिए सरकार है समर्पित, प्रेस वार्ता के दौरान धरम जीत सिंह ने प्रदेश की पिछली भूपेश सरकार पर कसा तंज, कहां गांजा जैसी चीज को भी पिछली सरकार सजा कर रखी थी वह शराब में भी अपना तफरी करने में महारत हासिल कर चुके थे उस गांजे को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विष्णु देव सरकार के एक साल पूरे होने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में सरकार के प्रतिनिधि प्रेस वार्ता करके विष्णु देव सरकार की 1 साल की उपलब्धियां का बखान कर रहे हैं, जिसमें महतारी वंदन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ₹3100 में धान खरीदी जैसी बड़ी घोषणाएं शामिल है ईन योजनाओं की पूर्ति उसमें उसमें लग रहे सरकारी बजट की भी जानकारी धर्मजीत सिंह ने दी इस दौरान जब पुलिस विभाग की उपलब्धियां गांजे पर की गई कार्यवाहियों का नंबर आया तो गौरेला पेंड्रा मरवाही जिलों में समिति बनाकर 2200 किलो गांजे को जलाया गया इसे बताते हुए धर्मजीत सिंह ने कहां की यह गांजा पिछली भूपेश बघेल की सरकार के समय से यहां सजाकर रखा गया था यह वहीं सरकार कर सकती है जो शराब की अफ़रा तफरी में महारत हासिल किए हों , उस गांजे को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं पेंड्रा रतनपुर मार्ग में चल रहे नेशनल हाईवे के काम में ठेकेदार एवं विभाग की लापरवाही की वजह से सड़क को चलने योग्य भी नहीं छोड़ा गया है इसका जिक्र करते हुए भी विधायक ने इस मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही। वहीं जिले मैं पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए राजमेरगढ़ एवं गगनई नेचर कैंप में वन विभाग को अच्छे काम करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि इसके लिए बजट के संबंध में मैं खुद वन मंत्री एवं मुख्यमंत्री से बात करूंगा।
विज्ञापन