फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   On complaint of illegal soil excavation mining officer seized JCB in GPM

GPM: अवैध मिट्टी उत्खनन की शिकायत पर माइनिंग अधिकारी ने जब्त की जेसीबी, हुई बहस

Tue, 17 Dec 2024 01:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Dec 2024 01:22 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगातार अवैध माइनिग और परिवहन की शिकायत के बाद स्थानीय खनिज अधिकारी अब खुद इसे रोकने के लिए मौके पर पहुच रहे है।

विज्ञापन
On complaint of illegal soil excavation mining officer seized JCB in GPM
जीसीबी की गई जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगातार अवैध माइनिग और परिवहन की शिकायत के बाद स्थानीय खनिज अधिकारी अब खुद इसे रोकने के लिए मौके पर पहुच रहे है। ऐसे ही अवैध मिट्टी उत्खनन की शिकायत पर माइनिग अधिकारी मौके पर पहुँचकर एक जेसीबी को जप्त किया है। जिसके बाद काफी समय तक जेसीबी मालिक के द्वारा खनिज टीम के साथ हुज्जतबाजी कि गई आखिरकार खनिज अधिकारी को मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा इसके बाद पुलिस बल जेसीबी को जप्त कर थाने लेकर गई।

विज्ञापन


दरअसल जिले में लगातार अवैध उत्खनन और उसके परिवहन की शिकायत जिला खनिज अधिकारी को मिल रही थी।जिसके बाद खनिज अधिकारी खुद गौरेला से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले सड़क किनारे धनौली गांव के पास अवैध मिट्टी के उत्खनन की शिकायत मिलने पर जिला खनिज अधिकारी खुद मौके पर पहुची जहा पर जेसीबी से खुदाई कर ट्रैक्टर से उसका परिवहन किया जा रहा था जिसके बाद खनिज अधिकारियों की टीम को देख जेसीबी चालक ने जेसीबी को वहां से भगाकर लेजाकर पास ही एक खेत के पास छुपा दिया अवैध परिवहन करने वाले ट्रेक्टर भी मौका देख वहां से भाग निकले जिसके बाद माइनिग अधिकारी किसी तरह जेसीबी को पकड़ लिया हालांकि जेसीबी को जप्त करने के दौरान जेसीबी मालिक के द्वारा खनिज अधिकारियों पर लगातार जेसीबी जप्त नही करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। 
विज्ञापन

 
जेसीबी का चालक भी जेसीबी की चाभी निकालकर वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसके चलते खनिज अधिकारियों को मौके पर दो घण्टे से भी अधिक समय तक वही खड़ा रहना पड़ा लगातार व्यवधान के बाद आखिरकार जिला खनिज अधिकारी को मौके पर स्थानीय पुलिस बुलाकर जेसीबी को जप्त करने की कार्यवाही की गई।।और फिर पुलिस के द्वारा जप्त किये गए जेसीबी को पुलिस अभिरक्षा में गौरेला थाने भेज दिया गया वही मामले में खनिज अधिकारी के अनुसार खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही किये जाना बतलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed