फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Notice issued to 42 officers and employees who were absent from training in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: प्रशिक्षण से नदारद रहे 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी, कलेक्टर ने कही ये बात

Mon, 27 Jan 2025 07:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 07:37 PM IST
सार

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Notice issued to 42 officers and employees who were absent from training in Gaurela Pendra Marwahi
अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान कर्मियों के लिए 25 जनवरी को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मरवाही में आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि नगर पालिका, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दल में आपकी ड्यूटी लगाई गई है। मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 25 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें आप अनुपस्थित रहे। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के विपरीत होने के कारण दंडनीय है। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा में अनुपस्थित 28 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम इस प्रकार है- प्रदीप कुमार डोंगरी सहायक ग्रेड तीन, तीरथ सिंह कौराई प्रधान पाठक, संजीव कुमार शर्मा सहायक ग्रेड तीन, योगेश कुमार शर्मा सहायक ग्रेड तीन, राजेश सोनी सहायक ग्रेड तीन, जवाहर साहू सहायक ग्रेड तीन, मनीष कुमार तिवारी सहायक ग्रेड तीन, शारदा रोहिणी सहायक ग्रेड तीन, भूषणलाल ठाकुर सहायक श्रम, रमेश्वर कंवर श्रम निरीक्षक, संतोष कुमार साहू श्रम उप निरीक्षक, राजू सिंह पोर्ते सहायक ग्रेड तीन, शिवपाल सिंह धीवर सहायक मतस्य, योगेश कुमार दुबे क्षेत्र सहायक, भूपेन्द्र सिंह गौतम क्षेत्र सहायक, संजीव कुमार तिवारी संभागीय खेल अधिकारी, मनीष कुमार उप अभियंता, एस एन शुक्ला मानचित्रकार, बी शंकर मुड़ियार सहायक ग्रेड दो, खेमराज सिंह अमीन, अमर सिंह महाप्रबंधक, भूषणलाल जाटवर सहायक ग्रेड एक, नारायण साहू अधिष्ठाता, विनोद कुमार राठौर सहायक ग्रेड तीन, कुमार सिंह क्षत्री उप अभियंता, कुलेश्वर वर्मा उप अभियंता, तकेश्वर साहू सहायक ग्रेड तीन एवं पीयुष मिश्रा सहायक ग्रेड तीन अनुपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में अनुपस्थित 6 अधिकारी-कर्मचारी शशांत अनंत मतस्य निरीक्षक, आईपी श्रीवास्तव प्राचार्य, गणेश प्रसाद यादव सहायक ग्रेड तीन, अरूण कुमार पाठक प्र.शा. तकनीकी, जीडी पनरिया सहायक ग्रेड दो एवं कुलजीत सिंह पैकरा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और प्रशिक्षण केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मरवाही में अनुपस्थित 8 अधिकारी-कर्मचारी अनिल कुमार यादव सहायक ग्रेड दो, तारनदास जाटवर शिक्षक, मुकंद सिंह पैकरा सहायक ग्रेड तीन, महबूब खान सहायक ग्रेड तीन, मनीष कुमार सातुवाला उप अभियंता, परमार सिंह कंवर उप अभियंता, इतवारीलाल गर्ग सहायक ग्रेड तीन एवं रामनिवास रजक सहायक ग्रेड तीन को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed