फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Nine people applied for Pendra Nagar Palika and eight for Gaurela in GPM

GPM: पेंड्रा नगर पालिका के लिए नौ और गौरेला के लिए आठ लोगों ने किया आवेदन, राकेश जालान ने निर्दलीय भरा पर्चा

Tue, 28 Jan 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 07:57 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद पेंड्रा एवं गौरेला में टिकट वितरण से संतुष्टि के बाद से आज अंतिम दिन पेंड्रा नगर पालिका के लिए 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किए हैं वहीं गौरेला के लिए 8 अभ्यर्थियों का आवेदन अध्यक्ष पद के लिए आया है।

विज्ञापन
Nine people applied for Pendra Nagar Palika and eight for Gaurela in GPM
निकाय चुनाव के लिए नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद पेंड्रा एवं गौरेला में टिकट वितरण से संतुष्टि के बाद से आज अंतिम दिन पेंड्रा नगर पालिका के लिए 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किए हैं वहीं गौरेला के लिए 8 अभ्यर्थियों का आवेदन अध्यक्ष पद के लिए आया है। पेंड्रा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे सभी 15  वार्डों में अपने पार्षदो के साथ खुद अध्यक्ष पद के लिए आवेदन जमा किया है जिसने चुनाव को त्रिकोणीय और रोमांचक बना दिया है। वही बागी एवं इस्तीफा देने वाले कांग्रेसियों को जिला अध्यक्ष ने 6 वर्ष के निष्काशन का अल्टीमेटम दे दिया है। 

विज्ञापन


नगरी निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पेंड्रा और गौरेला नगरीय निकाय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया जिसमें पेंड्रा से प्रशांत श्रीवास ने इस्तीफा दिया वहीं गौरेला से अमोल पाठक ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया इसके साथ-साथ कई और कांग्रेसियों ने अपना इस्तीफा पार्टी को सौप है इन सब के बावजूद छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने दोनों ही नगरीय निकायों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जिसमें पेंड्रा से पंकज तिवारी एवं गौरेला से अशोक शर्मा ने प्रत्यक्ष पार्टी के आधारित प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा किया है, दोनों ही अभ्यर्थियों ने गाजे बाजे के साथ अपने सभी 15 पार्षदों के प्रत्याशियों के साथ नामांकन फार्म जमा किया वहीं कांग्रेस के ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश जालान ने पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फार्म जमा किया है साथ ही सभी 15 वार्डों में अपने पार्षद प्रत्याशियों के साथ नामांकन जमा किया जिसमें ज्यादातर कांग्रेस के बागी उम्मीदवार हैं जिसकी वजह से चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। वही पार्टी से इस्तीफा देने वाले एवं बागी कांग्रेसियों को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने उनके स्टेफन को विचाराधीन बताते हुए उन्हें समय दिया है इसके बाद भी यदि वे नहीं माने तो 6 साल के लिए निष्कासित करने का अल्टीमेटम भी दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed