फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   nephew ran away with maternal uncle loan amount in GPM

भांजा ले भागा लोन की रकम: मकान बनवाने के लिए शिक्षक ने लिया था कर्ज, घर आए युवक ने यूपीआई से कर लिए ट्रांसफर

Sat, 20 May 2023 02:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 20 May 2023 02:51 PM IST
सार

भांजा अनुराग भी घर रहने के लिए आया। उसे बैंक से स्वीकृत लोन और खाते में पड़ी रकम की जानकारी थी। आरोप है कि अनुराग ने जालसाजी करते हुए फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर खाते से 8, 81, 730 रुपये निकाल लिए। 

विज्ञापन
nephew ran away with maternal uncle loan amount in GPM
पुलिस थाना गौरेला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक शिक्षक को उसके भांजे ने ही ठग लिया। शिक्षक ने मकान बनवाने के लिए बैंक से कर्ज लिया था। भांजा घर आया और उसे पता चला तो उसने यूपीआई के जरिए मामा के खाते से आठ लाख रुपये से ज्यादा उड़ा दिए। मामा को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रकम वापस मांगी। जब रुपये नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद से भांजा घर से भाग चुका है। फिलहाल पुलिस उसे तलाश रही है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


सारबहरा कुर्री पारा के रहने वाले हेमंत कुमार तिवारी सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक हैं। उन्होंने अपने भांजे अनुराग मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि, जनवरी 2023 में उन्होंने घर बनवाने के लिए बैंक से 10,57,000 रुपये का लोन लिया था। इसी बीच भांजा अनुराग भी घर रहने के लिए आया। उसे बैंक से स्वीकृत लोन और खाते में पड़ी रकम की जानकारी थी। आरोप है कि अनुराग ने हेमंत के मोबाइल से जालसाजी करते हुए फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर खाते से 8, 81, 730 रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब शिक्षक को लगी तो उन्होंने अनुराग से रुपये वापस करने के लिए कहा। काफी कोशिश के बाद भी जब रुपये नहीं मिले तो उन्होंने थाने में अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने की जानकारी लगते ही अनुराग मिश्रा भाग निकला है। पुलिस ने बताया कि अनुराग मध्य प्रदेश के शहडोल में सोहगापुर का रहने वाला है। उसकी तलाश में वहां टीम भेजी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed