फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Minor who went to a wedding was Harassment police arrested two accused and sent them to jail in GPM

GPM: शादी में गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 06 Feb 2025 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 07:46 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के गौरेला थाना क्षेत्र में शादी समारोह मे शामिल होने आई नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने शादी समारोह से नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Minor who went to a wedding was Harassment police arrested two accused and sent them to jail in GPM
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के गौरेला थाना क्षेत्र में शादी समारोह मे शामिल होने आई नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने शादी समारोह से नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच मे जुट गई है।

विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का यह पूरा मामला गौरेला थानाक्षेत्र का है, जहां पर एक गांव से नाबालिग एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी,, उसी दौरान शादी समारोह मे पहुचे गांव के दो युवकों ने नाबालिग को बहलाफुसला कर जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए.. पीड़िता ने ज़ब पूरी आपबीती परिजनों को बतलाई जिसके बाद नबालिग और परिजन गौरेला थाने पहुंचकर थाने मे शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस जांच मे गोलू उर्फ मुन्ना मरावी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया जबकि उसका दोस्त शंकर मार्को ने आरोपी को बलात्कार की घटना का अंजाम देने में सहयोग किया था। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि मामले में तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से आरोपियों की पतासाजी की और घटना के मुख्य आरोपी मुन्ना मरावी और दूसरा उसके सहयोगी शंकर मार्को को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो आरोपियों को रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed