फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Minor tried to Harassment an elderly woman in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: बुजुर्ग महिला के साथ नाबालिग ने की दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर मौके से हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 08:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 08:26 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोसी मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Minor tried to Harassment an elderly woman in Gaurela Pendra Marwahi
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही थाना क्षेत्र में 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन

 

मामला मरवाही थानाक्षेत्र का है जहां पर रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि एक 15 साल के लड़के के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। जब पीड़िता घर में अकेली थी उसी समय आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

 

पीड़िता ने बताया कि चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोसी मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में गौरेला एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे का कहना है कि घटना की शिकायत के बाद कुछ घंटे के अंदर ही नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी नाबालिग पहले भी चोरी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed