फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Marwahi police seized illegal liquor being brought from Madhya Pradesh to Chhattisgarh.

मरवाही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शराब की 150 पेटी की जब्त, मध्यप्रदेश से लाई जा रही थीं छत्तीसगढ़

Thu, 13 Jun 2024 11:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 13 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

मध्यप्रदेश से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप मरवाही पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली है। अंग्रेजी शराब के साथ एक पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन
Marwahi police seized illegal liquor being brought from Madhya Pradesh to Chhattisgarh.
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश से तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप मरवाही पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली है। अंग्रेजी शराब के साथ एक पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। वही, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी शराब तस्कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस शराब तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से अंग्रेजी अवैध शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन में भरकर मरवाही के रास्ते छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर ले जाई जा रही थी। मरवाही पुलिस की सूझबूझ से अवैध शराब की खेप को पकड़ा गया है। मरवाही पुलिस की टीम रात में गस्त के दौरान दानीकुंडी इलाके में थी, तभी संदिग्ध वाहन दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली तो पुलिस के होश उड़ गए। पूरे वाहन में अंग्रेजी शराब भरी थी, उसी दौरान आरोपी जो वाहन में थे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने करीब 150 पेटी शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह पूरा माल अंबिकापुर के बड़े शराब तस्कर के द्वारा मंगाया जा रहा था। जो मुखबिर की सूचना के बाद पकड़ लिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed