फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Major negligence came to the fore in board examinations answer sheets of the year 2024 were distributed to exa

GPM: बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी लापरवाही आई सामने, परीक्षा केंद्रों को बांटी गई वर्ष 2024 की उत्तर पुस्तिका

Tue, 25 Feb 2025 02:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Feb 2025 02:15 PM IST
सार

मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य जो बोर्ड परीक्षाओं के समन्वय केंद्र प्रभारी हैं ने वितरण में बड़ी त्रुटी करते हुए वर्तमान वर्ष 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं की जगह बीते वर्ष 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी।  

विज्ञापन
Major negligence came to the fore in board examinations answer sheets of the year 2024 were distributed to exa
2024 की उत्तर पुस्तिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने 1 मार्च से परीक्षाएं लेने की तिथि निर्धारित कर दी गई है जिसकी लिए प्रवेश पत्र वितरण भी अंतिम चरण में है। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रश्न पत्रों का वितरण भी किया जाना है जो समन्वय केंद्र के प्रभारियों के द्वारा अलग-अलग केंद्रों को वितरित किया जा रहा है, पर इस वितरण में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसमें मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा के प्राचार्य जो बोर्ड परीक्षाओं के समन्वय केंद्र प्रभारी हैं ने वितरण में बड़ी त्रुटी करते हुए वर्तमान वर्ष 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं की जगह बीते वर्ष 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी।  

विज्ञापन


यह उत्तर पुस्तिकाएं टीकर हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला, गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल गौरेला, एवं सेमरदर्री हायर सेकेंडरी स्कूल मरवाही को प्रति केंद्र 1000 - 1000 वितरित की गई, इन केन्द्रों में जब कॉपियों की जांच की गई तो इस बड़ी त्रुटि का पता चला जिसके बाद इसकी जानकारी समन्वय केंद्र प्रभारी को दी गई ,जिसके बाद उन्होंने आदेश निकालकर संबंधित स्कूलों से तुरंत कॉपी जमा करने को कहा , आदेश का परिपालन करते हुए इन सभी स्कूलों से आनन -फानन में कॉपियां वापस जमा की गई... यदि समय रहते इस त्रुटि का पता नहीं चलता तो छात्रों का भविष्य खराब हो सकता था , क्योंकि बीते वर्ष 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं में लिखा गया उत्तर 2025 की बोर्ड परीक्षा में मान्य नहीं किया जाता।  
विज्ञापन


ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ हो जाता, मामले में प्रशासन की ओर से परीक्षा प्रभारी बनाए गए संयुक्त कलेक्टर जिम्मेदारी तय करने की बात कह रहे हैं साथ ही यह कह रहे हैं कि इसमे समन्वय प्रभारी एवं केंद्र प्रभारी दोनों को कॉपियां देखकर लेनी एवं देनी चाहिए थी फिर भी प्रशासन इसमें जिम्मेदारी तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed