{"_id":"678a3e5d43a214da3d0d5a07","slug":"major-action-by-anti-narcotics-task-force-five-accused-arrested-with-73-kg-of-ganja-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 73 किलो गांजे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 73 किलो गांजे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 Jan 2025 04:57 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क,गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 17 Jan 2025 04:57 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दिया है। इस के दौरान एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स ने 73 किलोग्राम गांजा, दो 4 पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर), पांच नग मोबाइल फोन, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
दरअसल पूरा मामला जीपीएम जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी चौकी इलाके का है जहां पुलिस ने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर और जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के हेड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में थाना गौरेला और साइबर सेल की एएनटीएफ ईकाई ने मुखबिर सूचना और पूर्व के मामलों में मिली जानकारी के आधार पर पूरी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने खोडरी के जोबाटोला के जंगल में नाकेबंदी कर सभी पांच आरोपियों को मादक पदार्थ और वाहन समेत पकड़ा गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था और इसे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के तस्करों के माध्यम से तस्करी किया जा रहा था। तस्करी का मुख्य स्रोत उड़ीसा का व्यापारी है जिसका नाम जांच में सामने आया है। फिलहाल पुलिस विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 बी और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है और अन्य सहयोगियों की जांच की जा रही है। वही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।।
विज्ञापन
1 भरत बैगा पिता: दरबार बैगा उम्र: 31 वर्ष, पता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश,
2 बसंत बैगा पिता: दसरू बैगा उम्र: 46 वर्ष, पता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश,
3 अबुल हसन पिता: मोहम्मद सफीक मंसूरी, उम्र: 25 वर्ष, पता: कोतमा बस स्टैंड, अनूपपुर रोड, वार्ड नंबर 5, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर,
4 पप्पू नापित पिता: दुलारे नापित उम्र: 31 वर्ष पता: रामपुर खाड़ा, थाना अमलाई, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश,
5 हजरत अली उर्फ गोलू पिता: हैदर अली, उम्र: 30 वर्ष पता: जमडी, पोस्ट जमडी, थाना अनूपपुर, जिला अनूपपुर को कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कार्यवाही किया गया है ।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने तस्करों से जो समानों को जब्त किया है।।जिसमे 73 किलोग्राम का गांजा, कीमत 7,35,000 रुपए, दो चार पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर) कीमत 14,00,000 रूपये, मोबाइल फोन 5 कीमत 32,000 रुपए, कुल कीमत 2168840 रुपए को कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया है।
वहीं जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि"यह सफलता हमारी टीम के सतर्क प्रयासों और जनता के सहयोग का परिणाम है। अनूपपुर जिले के तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। भविष्य में भी मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।" वहीं जिले की पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के सौदागरों और मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। इस बाबत नागरिक गण राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मानस पोर्टल पर या जीपीएम पुलिस के समाधान हेल्प लाइन नंबर 9479191792 पर भी मादक पदार्थों के विषय में सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।