फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Local people opened a front demanding construction of bypass road in Pendra submitted a memorandum district ad

GPM: पेंड्रा में बायपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञाप

Mon, 03 Mar 2025 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 08:03 PM IST
सार

जीपीएम जिले के पेंड्रा में बायपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगो ने मोर्चा खोल दिया है। कारण है बढ़ते सड़क हादसों और दिन बा दिन बढ़ते यातायात दबाव के चलते मुख्यमार्ग पर जाम की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगो ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
Local people opened a front demanding construction of bypass road in Pendra submitted a memorandum district ad
जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीपीएम जिले के पेंड्रा में बायपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगो ने मोर्चा खोल दिया है। कारण है बढ़ते सड़क हादसों और दिन बा दिन बढ़ते यातायात दबाव के चलते मुख्यमार्ग पर जाम की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगो ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पेंड्रा शहर के लिए 13 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण का शिलान्यास किया था, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ। इस कारण भारी वाहनों का दबाव नगर में बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगो के द्वारा बनाए गए संघर्ष मोर्चा ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि बीते एक माह में भारी वाहनों की चपेट में आने से 15 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द बाईपास निर्माण नहीं हुआ, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।स्थानीय लोगो ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द पेंड्रा बायपास का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। हालांकि प्रदेश में जब 2023 में भाजपा की सरकार सत्ता में आई जिसमे 10 फरवरी 2024 को अरपा महोत्सव के दौरान भाजपा के कद्दावर नेता और सासंद बृजमोहन अग्रवाल ने पेंड्रा बायपास सड़क निर्माण कार्य को लेकर घोषणा की और कहा कि एक साल के अंदर पेंड्रा बायपास का काम शुरू हो जाएगा पर आज तक कोई भी काम बायपास को लेकर नही हुआ। हालांकि स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही शासन तक यह मांग पहुंचाएंगे, ताकि बाईपास निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो सके और नागरिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed