{"_id":"6719c3b4070baea16d0750c1","slug":"last-night-there-was-a-stabbing-incident-near-pendra-road-railway-station-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मामूली सी बात... ब्रेड काटने वाली चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मामूली सी बात... ब्रेड काटने वाली चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 24 Oct 2024 09:19 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 09:19 AM IST
सार
रेलवे स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में चाकूबाजी की घटना से एक बार फिर आरोपियो पर पुलिस का डर खत्म होते जा रहा है। तो स्थानीय लोग भी इस तरह की चाकूबाजी की घटना से सहम गए हैं।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में बीती रात चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जहां पर कमानिया गेट के पास दाबेली दुकान संचालक और उसके भाई के द्वारा दाबेली खाने आए युवक से पैसे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दुकान संचालक और उसके भाई ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। फिलहाल, गौरेला पुलिस आरोपियो की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला गौरेला के भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन कमानिया गेट के पास का है। जहां पर ठेले पर दाबेली की दुकान लगाने वाले युवक गिरधारी सोनी के दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर कान्हा नामदेव से विवाद हो गया और वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दाबेली दुकान संचालक गिरधारी सोनी और उसका भाई लवकुश सोनी के द्वारा कान्हा नामदेव के गले, सिर और गर्दन पर ब्रेड काटने वाली पतली चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
जिससे बाद आसपास के लोगों ने कान्हा नामदेव को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की पेट्रोलियम टीम मौके पर पहुंचकर आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी कर रही है।
विज्ञापन