{"_id":"674d6d8e0433f897840c2b20","slug":"laborer-hand-got-cut-off-after-being-hit-by-a-thresher-machine-while-threshing-paddy-in-gpm-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: धान मिसाई के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: धान मिसाई के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटा, अस्पताल में भर्ती
Mon, 02 Dec 2024 01:50 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:50 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में धान की मिसाई के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है, थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ बाह से उखड़ गया। गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थ्रेशर की चपेट में आने से मजदूर का कटा हाथ
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में धान की मिसाई के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है, थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ बाह से उखड़ गया। गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर गौरेला के हर्री गांव का रहने वाला है और सीमावर्ती मध्यप्रदेश के कपरिया गांव में थ्रेसर मशीन में काम करने गया हुआ था।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में आज एक मजदूर को गम्भीर हालात में भर्ती कराया गया है मजदूर गौरेला के हर्री गांव का रहने वाला तेरस राम मराबी है जो सीमावर्ती मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के कपरिया गाव में थ्रेसर मशीन से धान मिसाई का काम करने अन्य मजदूरों के साथ गया हुआ था। धान मिसाई के दौरान जब वह धान को मशीन में डाल रहा था तभी तेरस मशीन की चपेट में आ गया और उसका दाहिना हाथ थ्रेसर मशीन के अन्दर जा घुसा वहां मौजूद अन्य मजदूर कुछ समझ पाते जब तक तेरस का दाहिना हाथ बाह से उखड़ गए था।
विज्ञापन
आनन-फानन में आसपास के लोगों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस से तेरस को लेकर जीपीएम के जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने तेरस का इलाज शुरू कर दिया तेरस का हाथ मशीन के अंदर ही फंस गया। जिसे हादसे में बाद बाहर निकाल लिया गया है। तेरस की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन