{"_id":"69c7862c129b8504750c0b09","slug":"khel-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4099684-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"KITG 2026: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में GPM के 3 दिव्यांग तैराक दिखाएंगे दम, करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KITG 2026: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में GPM के 3 दिव्यांग तैराक दिखाएंगे दम, करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
Sat, 28 Mar 2026 01:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:54 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के तीन दिव्यांग तैराक को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में तैराकी स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य टीम में जगह मिली है। जिला पैरा स्पोर्ट्स खेल संघ के महासचिव दिनेश सिंह दाऊ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स का आयोजन राजधानी रायपुर और अन्य शहरों में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से तैराकी खेल हेतु छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
विज्ञापन
जिला पैरा स्पोर्ट्स खेल संघ के महासचिव दिनेश सिंह दाऊ ने बताया कि रोहित कुमार ग्राम पनकोटा 100 मीटर फ्री स्टाइल एवं 200 मीटर फ्री स्टाइल, सोमेश्वर सिंह धुर्वे ग्राम झाबर 100 मीटर बटर फ्लाई एवं मिडले रीले और मोहनी मरावी ग्राम देवरगांव 100 मीटर एवं मिडले रीले में दम दिखाएंगे। प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
बता दें कि पिछले माह आयोजित चयन ट्रायल में ये तीनों खिलाडी अस्थि बाधित दिव्यांग होने के बावजूद सामान्य खिलाडियों को मात देकर अपनी लोहा मनवाया था। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों का चयन पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न खेल संघों एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों के चयन पर खुशी व्यक्त की गई है। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भेजी हैं। विभिन्न खेल संघों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया है। यह समर्थन खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। पूरा जिला इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।